वायुसेना ने बचा ली पर्वतारोही की जान, लद्दाख बेस कैंप से किया Airlift, देखें Video
लद्दाख बेस कैंप से भारतीय वायुसेना के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। जिसमें एआईएफ के हेलीकॉप्टर से एक एक घायल पर्वतारोही को एयरलिफ्ट करते हुए देखा गया।
IAF rescues mountaineer from Ladakh: लद्दाख बेस कैंप से एक पर्वतारोही के घायल होने की सूचना पर भारतीय वायुसेना (IAF) को मिली थी। घटना रविवार (13 अगस्त) की है। लेह के जनसंपर्क अधिकारी से सूचना मिलते ही आईएएफ की रेस्क्यू टीम एक्टिव हो गई। समय रहते पर्वतारोही का रेस्क्यू कर जान बनाई जा सकी। वायुसेना के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वायुसेना के जवान पर्वतारोही को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर की ओर ले जाते देखे जा सकते हैं।
वायुसेना ने पर्वतारोही का ये रेस्क्यू लद्दाख में एमटी नन बेस कैंप से किया। रेस्क्यू सफल रहा। पर्वतारोही को बचा लिया गया है। लेह के जनसंपर्क अधिकारी का अलर्ट मिलने पर भारतीय वायुसेना की 114 हेलीकॉप्टर इकाई मौके पर पहुंची और पर्वतारोही को एयरलिफ्ट किया। बाद में वायुसेना का ऑपरेशन सफल होने पर रेस्क्यू का वीडियो शेयर किया किया गया।

#wecare
— PRO LEH (@prodefleh) August 13, 2023
114 HU #Leh of Indian Air Force successfully evacuated an injured mountaineer from Mt Nun Base Camp in a daring rescue op@lg_ladakh @DIPR_Leh @utladakhtourism @SpokespersonMoD pic.twitter.com/jgLEa0pSxw
पीआरओ लेह ने बचाव अभियान की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ लिखा, "भारतीय वायु सेना के 114 एचयू (हेलीकॉप्टर यूनिट) लेह ने एक साहसिक अभियान में माउंट नून बेस कैंप से एक घायल पर्वतारोही को सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बचा लिया।
इसी हफ्ते इससे पहले 10 अगस्त को वायुसेना ने एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया था। दरअसल, पीआरओ लेह ने मार्खा घाटी में 5 कर्मियों के फंसे होने की खबर दी, जिस पर एक्शन लेते हुए वायुसेना ने बिना समय गंवाते हुए बचाव अभियान शुरू करके आपदा राहत कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications