उन्नाव रेप केस: दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, आरोपी विधायक की सहयोगी शशि सिंह को CBI ने लिया हिरासत में
लखनऊ। उन्नाव रेप केस मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के बाद शनिवार को सीबीआई ने उनकी सहयोगी शशि सिंह को हिरासत में लिया है। यह इस मामले में भाजपा विधायक के बाद सीबीआई ने दूसरी गिरफ्तारी की है। सीबीआई महिला शशि सिंह से पूछताछ की जा रही है। शशि सिंह को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि पीड़िता के परिवार ने लखनऊ में आत्मदाह के समय इस महिला का नाम लिया था। जिसके चलते इस पूरे मामले में महिला शशि सिंह का नाम आ गया था।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने शशि सिंह की गिरफ्तारी लखनऊ के बाहर किसी इलाके से की थी। वहीं सीबीआई माखी थाने के निलंबित पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही शशि के बेटे शुभम को गिरफ्तार कर चुकी है।
घटना के कुछ दिनों बाद बीच शशि सिंह अपने पति और बेटे के साथ मीडिया में सामने आई थी। और पीड़ित परिवार पर आरोप लगाए थे कि, पीड़िता उसके बेटे पर फर्जी रेप का आरोप लगा चुकी है। अब वह विधायक शशि सिंह को झूठे केस में फंसा रही है।
वहीं सीबीआई ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को लखनऊ की एक कोर्ट में पेश किया। अब उनकी अगली पेशी 21 अप्रैल को होगी। पेशी से पहले मीडिया से सेंगर ने कहा था कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली फटकार के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सीबीआई को आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। सीबीआई ने सेंगर के दो फोन भी कब्जे में लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications