तमिलनाडु: जयललिता के करीबी पनीरसेल्वम ने ली सीएम पद की शपथ
जयललिता के निधन के बाद AIADMK पार्टी ने अम्मा के बेहद करीबी ओ पनीरसेल्वम को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है।
चेन्नई। तमिलनाडु की सीएम और देश की कद्दावर नेताओं में से एक जे जयललिता ने आखिरकार जिंदगी को अलविदा कह ही दिया। अपने जीवन की हर लड़ाई को अपने दम पर अकेले जीतने वाली जयललिता ने आखिरकार बीमारी के आगे घुटने टेक दिए और अपनी प्यारी जनता को रोता-बिलखता छोड़कर जन्नत को प्यारी हो गईंं।

लेकिन अब जयललिता के निधन के बाद AIADMK पार्टी ने अम्मा के बेहद करीबी ओ पनीरसेल्वम को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है और अब से थोड़ी देर पहले पनीरसेल्वम ने सीएम पद की शपथ ले ली है।
मालूम हो कि पनीरसेल्वम ने इससे पहले भी जयललिता के उत्तराधिकारी के तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।
मालूम हो कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और AIADMK पार्टी प्रमुख जे जयललिता का सोमवार रात को निधन हो गया।
अपोलो अस्पताल के मुताबिक, जयललिता ने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली। निधन की खबर के बाद से पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई है। इतना ही नहीं लॉ एंड ऑडर को बनाए रखने के लिए जयललिता के मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications