AIADMK विवाद: जनरल काउंसिल बुलाकर शशिकला की छुट्टी की जाएगी

तमिलनाडु में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच सोमवार को पार्टी के विलय वाले दल की बैठक हुई

नई दिल्ली। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके की लड़ाई अपने निर्णायक मोड़ पह पहुंच गई है। सोमवार को तमिलनाडु के सीएम ई पलानिसामी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें पार्टी महासचिव शशिकला को सस्पेंड करने पर बात हुई। बैठक में ये तय किया गया कि पार्टी जनरल काउंसिल की बुलाएगी। जिसमें शशिकला के पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने पर फैसला होगा।

AIADMK विवाद: जनरल काउंसिल बुलाकर शशिकला की छुट्टी की जाएगी

तमिलनाडु में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच सोमवार को पार्टी के विलय वाले दल की बैठक हुई। इस बैठक में 4 प्रस्ताव पास किए गए वहीं इस बात पर सहमति बनी की पार्टी की जनरल काउंसिल बुलाई जाएगी। इसमें शशिकला को लेकर फैसला किया जाएगा।

एआईएडीएमके की बैठक में टीटीवी दिनाकरण द्वारा की कई सभी नियुक्तियों को निरस्त करने का फैसला किया गया। इसके अलावा पार्टी ने यह भी तय किया कि वो अपने मुखपत्र नामाधु एमजीआर और जया टीवी को न्यायिक तरीके से वापस लेगी। इसके अलावा शशिकला को पार्टी महासचिव के पद से हटाने के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि 26 अगस्त को दिनाकरन ने कहा था कि उन्हें एक सबक सिखाना होगा जो शशिकला को निकालना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों में, अन्नाद्रमुक के कई विधायक ने दिनाकरन को अपना समर्थन दिया है। दूसरी तरफ, द्रविड़ मुनेत्र कजगम (डीएमके) और कांग्रेस ने तमिलनाडु के राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह पलानीस्वामी को सदन में अपना बहुमत साबित करने को कहे। गवर्नर सी विद्यासागर राव के जल्द ही तमिलनाडु लौटने की उम्मीद है, जहां वे पलानीस्वामी से बहुमत साबित करने को कह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+