अहमदाबाद: रिहायशी इमारत में 5वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, 2 लोगों की हालत गंभीर

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। 12 मंजिला इमारत के 5वें फ्लोर पर आग लगी है, जिसपर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर फायरब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, खबर आ रही है कि 20 से ज्यादा लोग इस इमारत में फंसे हो सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ahmedabad: fire breaks out at residential building, several feared trapped

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 15 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इमारत में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ए.सी. में लगी आग ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। ये घटना अहमदाबाद के गोती इलाके की है। जिस वक्त आग लगी, इमारत में कई लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद इमारत के नजदीक भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग बिल्डिंग से निकलते धुंए को देखकर वहां जा पहुंचे।

दो लोगों की हालत गंभीर

फायरब्रिगेड अफसर राजेश भट्ट ने बताया कि बिल्डिंग के 5वें और 6वें फ्लोर पर आग लगी थी, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी राहत व बचाव कार्य में जुटा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसा, आग तेजी से फैल रही है। हालांकि, फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगातार जुटी हुई हैं और लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य भी तेजी से चल रहा है। फिलहाल, मौके पर 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+