अहमदाबाद: ISRO परिसर में लगी आग बुझाई गई, कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के परिसर के अंदर शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आ रही है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

Ahmedabad: fire breaks out inside ISRO, 5 fire tenders at the spot

बताया जा रहा है कि अहमदाबाद स्थित इसरो के स्टोर रूम में आग लगी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों के बारे में आधिकारिक बयान का इंतजार है। गुजरात के अहमदाबाद में इसरो के फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के अलावा स्‍पेस एप्‍लीकेशंस सेंटर भी मौजूद है। यहां पर अंतरिक्ष अभियान के तहत महत्वपूर्ण शोध को अंजाम दिया जाता है।

आग लगने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया था। मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+