VIDEO : एयरपोर्ट पर 65 साल के पैसेंजर को हार्ट अटैक, 'भगवान' बने CISF Sub Inspector ने बचाई जान
CISF Sub Inspector ने एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर को हार्ट अटैक आने के बाद CPR ट्रीटमेंट दिया। सीनियर सिटीजन मरीज की जान बचाने में सफल रहे, CISF जवानों ने मरीज को अहमदाबाद में भर्ती भी कराया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक सीनियर सिटीजन को हार्ट अटैक के बाद CPR दिया गया। हार्ट अटैक आने के बाद हवाईअड्डे पर गिर पड़े पैसेंजर को एयरपोर्ट पर ऑन ड्यूटी तीन-चार कॉन्सटेबल ने तत्काल Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) ट्रीटमेंट दिया। करीब 53 सेकेंड की वीडियो ट्वीट कर सीआईएसएफ ने लिखा कि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने मानवता की मिसाल कायम की।

सीनियर सिटीजन की जान बचाई
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्ट (CISF) के जवान ने मानवता की मिसाल कायम की है। एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक आने के बाद सीनियर सिटीजन की जान बचाई गई है।

हार्ट अटैक के बाद CPR से बची जान
सीआईएसएफ ने कहा कि सेवा किसी भी आदेश से परे है। CISF कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया और CPR ट्रीटमेंट के कारण अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक यात्री की कीमती जान बचाई गई।

CISF जवान ने बुजुर्ग को होश में लाने का प्रयास किया
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीपीआर ट्रीटमेंट और पैसेंजर की जान बचाने के संबंध में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया, हार्ट अटैक के बार सीनियर सिटीजन पैसेंजर एयरपोर्ट पर अचानक गिर पड़े। मौके पर मुस्तैद सीआईएसएफ कर्मियों ने तत्काल CPR ट्रीटमेंट देना शुरू किया। सीने पर प्रेशर देते हुए बुजुर्ग को होश में लाने का प्रयास किया गया।

65 साल के पैसेंजर को हुई बैचैनी
एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि 65 साल के नारायण चौधरी नाम के पैसेंजर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद गिर पड़े। चौधरी अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। उन्होंने बेचैनी की कंप्लेन की और थोड़ी देर में कोलैप्स कर गए।

CISF सब-इंस्पेक्टर कपिल राघव ने दिया जीवनदान
यात्री की तबियत बिगड़ने पर परिसर में मौजूद सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर कपिल राघव को सूचना दी गई। एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, राघव ने 65 साल के नारायण चौधरी को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। इस आपातकालीन प्रक्रिया में किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुकने पर जान बचाने में मदद मिलती है।
नीचे देखें वीडियो--
अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर तैनात सूत्र ने कहा, चौधरी हैदराबाद जा रहे थे। उड़ान का इंतजार कर रहे चौधरी ने सुबह करीब 8 बजे बेचैनी की कंप्लेन की। फिर हार्ट अटैक आया। सीआईएसएफ अधिकारी ने बिना वक्त गंवाए उनकी मदद की। यात्री को चिकित्सा सहायता मिलने तक CISF जवान उनके साथ रहे। बाद में यात्री चौधरी को एंबुलेंस से अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications