Air India प्लेन क्रैश में अकेला बचा शख्स रमेश विश्वास कैसे निकला मलबे से बाहर, सामने आया एक और नया Video
Air India Plane Crash Survivor Video: अहमदाबाद में लंदन जाने वाली एयर इंडिया की की Boeing 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI‑171 12 जून 2025 को एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश कर गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ एक ही शख्स रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचे। अब सोशल मीडिया पर रमेश विश्वास कुमार का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो विमान हादसे के मलबे से खुद बाहर निकल कर आए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि 40 वर्षीय भारतीय-ब्रिटिश नागरिक रमेश दुर्घटना के बाद चारों ओर फैले अराजक माहौल के बीच जिंदा बाहर निकलते हैं। मेघाणी नगर इलाके में हुए इस हादसे के दौरान भीड़ इधर-उधर भागती नजर आती है और काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में उठता दिखाई देता है।

इस दहशतभरे माहौल में रमेश निकले-क्रैश साइट की दिशा से धीरे-धीरे बाहर आते हुए दिखते हैं। वह बार-बार पीछे मुड़कर देखते हैं, जैसे यह भरोसा नहीं कर पा रहे हों कि वो वाकई इस भयावह हादसे से बच निकले हैं। नए वीडियो में आप देख सकते हैं कि डगमगाते हुए रमेश सफेद टी‑शर्ट और डार्क पैंट पहनकर मलबे से बाहर चलकर निकलता दिखाई दे रहे हैं।
रमेश 11A सीट पर बैठे थे, जो इमरजेंसी एग्जिट के पास की जगह थी। सीट की यह स्थिति ही शायद उनकी जान बचा पाई है। हालांकि उन्होंने कहा है कि पता नहीं वो कैसे इस हादसे में बच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications