अहमद पटेल ने संभाला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष का पदभार, लिया मोतीलाल वोरा का स्थान

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पार्टी के कोषाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। अहमद पटेल ने मोतिलाल वोरा का स्थान लिया है। मोतीलाल वोरा लंबे समय तक इस पद पर बने रहे। अहमद पटेल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। वो लंबे समय तक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मोदी के मंत्री का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया 'नाली का कीड़ा'

Ahmed Patel takes charge as Congress party treasurer, replaces Motilal Vora

मोतीलाल वोरा अब महासचिव के रुप में कांग्रेस मुख्यालय के प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। अहमद पटेल ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगस्त में ही कर दी थी।

अहमद पटेल की नियुक्ति को 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि चुनावों से पूर्व वो संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे। कांग्रेस ने हाल के दिनों में अपने संगठन में कई बदलाव किए हैं। पार्टी फंड की समस्या से भी जूझ रही है और ऐसे में अहमद पटेल से कांग्रेस को काफी उम्मीदें भी होंगी।

ये भी पढ़ें: पांच पुख्ता वजहें जिनके चलते लोकसभा चुनाव तक टाले जाएंगे तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+