26 जनवरी पर दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंद, स्नाइपर्स, जैमर और कैमरों से रखी जाएगी नजर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सेंट्रल दिल्ली और राजपथ के आसपास एक मल्टी लेवल सुरक्षा रिंग होगी। गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और अर्धसैनिक बलों के लगभग 5,500 जवानों की तैनाती की जाएगी। ये सभी शनिवार को सेंट्रल और नई दिल्ली के इलाको में तैनात रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उच्च-रिज़ॉल्यूशन फेस पहचानने वाले नाइट-विजन कैमरे और संचार जैमर भी स्थापित किए जाएंगे।

ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती

ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती

इसके अलावा इन इलाकों में बनी ऊंची इमारतों पर स्पॉटर्स और स्नाइपर्स की तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस की एनएसजी से प्रशिक्षित पराक्रम टीमें राजधानी के व्यस्त बाजारों, शॉपिंग मॉल, स्मारकों और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर भी तैनाती की जाएंगी। हाल ही में, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले थे कि आतंकवादी समूहों से संभावित खतरे की सूचना है। जिसके ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

सादे वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस जवान

सादे वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस जवान

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि वे शहर के विभिन्न बाजारों, मॉलों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा की जांच कर रहे हैं। कुछ स्थान ऐसे भी जहां पर सादे कपड़े में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं शहर के सीसीटीवी कैमरों के बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी की जांच की गई है और सभी काम कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि भारतीय वायु सेना के रडार परेड डे समारोह के दौरान दिल्ली और उसके आसपास की हवाई गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ कम ऊंचाई तक उड़ने वाली वस्तुओं पर भी निगरानी की रखी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो में भी बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली मेट्रो में भी बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि 26 जनवरी पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो में ड्यूटी पर मौजूद CISF ने भी सख्ती कर दी है। मेट्रो स्टेशनों पर कमांडो की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों की संख्या में वृद्धि हुई है, हवाई अड्डे के टर्मिनलों के भीतर सादे वर्दी वर्दी में हथियारों से लैस जवानों की तैनाती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+