दिल्ली-NCR में प्रदूषण चरम स्तर पर, रखें इन बातों का खास ख्याल
Recommended Video
नई दिल्ली। इस वक्त देश का दिल खतरे में हैं, यहां के बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है, दिल्ली और एनसीआर के इलाके में प्रदूषण की वजह से हवा की क्वालिटी लगातार गिर रही है, जिसे देखते हुए दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) प्रभावी कर दिया गया है, जो कि 15 मार्च तक लागू रहेगा, इसमें कोई शक नहीं कि दिल्ली की स्थिति काफी विकट है, राजधानी के लोगों का सोच-सोच कर बुरा हाल है कि 15 दिनों के बाद दिल्ली का क्या हाल होगा।

दिल्ली-NCR प्रदूषण की गिरफ्त में
आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में कुल 39 स्टेशन हैं जहां हवा के गुणवत्ता सूचकांक की जांच होती है, 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक दिल्ली-NCR के करीब ड़ेढ दर्जन इलाके ऐसे हैं जो प्रदूषण के स्तर को पार कर चुके हैं, इनमें सबसे ज्यादा प्रदूषण द्वारका में रिकॉर्ड किया गया है।

पराली की वजह से बढ़ रहा है प्रदूषण
जबकि दिल्ली के लोधी रोड इलाके में आज सुबह हवा की गुणवत्ता न्यूनतम 2.5 PM और अधिकतम 10 PM मापी गई जबकि न्यूनतम एयर इंडेक्स 232 और अधितम 233 रहा। दिल्ली के पास के राज्य पंजाब-हरियाणा में किसान इस सीजन में पराली जलाते हैं, जिसकी वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।
फिलहाल दिल्ली और NCR वालों को इस समय काफी सजग रहने की जरूरत है और कुछ सावधानियां रखने की आवश्यकता है...

इन बातों का रखें ख्याल
- आप जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मॉस्क लगाकर ही निकलें।
- घरों मं नंगे पांव ही चलें,ऐसा करने से आपका शरीर नुकसान ना करने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आएगा और आपकी रोधक क्षमता को बढाएगा।
- अपने शरीर की नाभी में सरसों का तेल लगाएं इससे भी रोधक क्षमता बढ़ती है।
- अपने खाने में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
- सुबह और रात में सैर को ना निकलें क्योंकि इस समय प्रदूषित हवा का असर ज्यादा होता है।
- खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें जो कि आपको अंदर से स्वस्थ रखेगी।
- घर में हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घरों की हवा शुद्ध और स्वच्छ हो।












Click it and Unblock the Notifications