ऑगस्ता घोटाले में कांग्रेस के बड़े नेता जायेंगे जेल- स्वामी

नई दिल्ली। ऑगस्ता घोटाले में भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। स्वामी ने इस घोटाले पर बोलते हुए कहा कि इस घोटाले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

ऑगस्ता घोटाला- सोनिया और यूपीए पर राज्यसभा में सुब्रह्मण्यम स्वामी का हल्ला बोल

Agusta Scam-Subramanian Swamy says top leaders of congress will go behind the bars

स्वामी ने कहा कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल को यह कहने की कोई जरूरत नहीं है कि ऑगस्ता घोटाले में दोषी पाये जाने पर वह राजनीति छोड़ देंगे बल्कि वह दोषी ठहराये जाने के बाद जेल में होंगे जो उनके राजनीतिक सन्यास का समय होगा।

ऑगस्ता घोटाले की जांच को कांग्रेस ने सीबीआई से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराये जाने की मांग की है, जिसके जवाब में स्वामी ने कहा कि इस जांच की शुरुआत कांग्रेस ने की थी तो उन्होंने क्यों नहीं सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में शुरु करायी।

ऑगस्ता घोटाले के पीछे जिन लोगों का हाथ है उनकी जांच किये जाने की भाजपा सांसद कीरीट सौमैया का समर्थन करते हुए स्वामी ने कहा कि सोमैया ने तथ्यों के आधार पर आरोप लगाये है।

सोमैया ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के सहयोगी कनिष्‍क सिंह ऑगस्‍टा वेस्‍टलैंड और कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स घोटाले में भी शामिल थे। ऐसे में उनकी रियल स्टेट कंपनी एम्‍मार एमजीएफ लैंड लिमिटेड में उनके शेयर हैं, इस कंपनी में ऑगस्ता घोटाले का आरोपी रॉल्फ हैश्के बतौर डायरेक्टर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+