Agni Prime: अग्नि प्राइम बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल, दुश्मन को करारा जबाव देने में सक्षम
भारतीय वायुसेना के बेड़े में एक और अचूक हथियार अग्नि प्राइम बैलेस्टिक मिसाइल शामिल होने के लिए जल्द तैयार हो जाएगी। भारत ने इसका तीसरा परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है।
Agni Prime Ballistic Missile : भारतीय वायुसेना के बेड़े में एक और अचूक हथियार अग्नि प्राइम बैलेस्टिक मिसाइल शामिल होने के लिए जल्द तैयार हो चुकी है। भारत ने इसका सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह इसका सफल परीक्षण किया गया।

उड़ीसा समुद्री तट पर हुआ परीक्षण
रक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से कहा गया कि शुक्रवार को अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल रहा। उड़ीसा में समु्द्र के तट पर ये टेस्ट किया गया। परीक्षण उड़ान के दौरान मिसाइल अपने लक्ष्य की अधिकतम सीमा समेत सभी परीक्षण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

अग्नि प्राइम का तीसरा टेस्ट
नई पीढ़ी की इस मिसाइल का इससे पहले 2 बार परीक्षण किया गया था। जिसमें दिखी कमियों को ठीक करने के बाद तीसरी बार इसकी सटीकता का परीक्षण किया। रक्षा विभाग के अधिकारिओं की मानें तो अग्नि प्राइम मिसाइल के लगातार तीसरे सफल उड़ान परीक्षण के साथ प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीयता प्रमाणित की गई।

सुबह 09:45 पर हुआ परीक्षण
न्यू जेनरेशन बैलेस्टिक मिसाइन अग्नि प्राइम ने अपने लक्ष्य को भेदने के लिए सटीकता से साथ उड़ान भरी। शुक्रवार सुबह ठीक 09:45 पर इसका सफल परीक्षण किया गया। इस टेस्ट के बाद एक बयान में रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्राइम मिसाइल के टेस्ट से पहले इस क्षेत्र को जहां परीक्षण होना था पूरी तैयारी की गई। किसी भी खतरे की संभावना से निपटने के पूरे इंतजाम किए।

सुमुद्र तट पर किए कड़े प्रबंध
रक्षा अधिकारिओं के अनुसार, अग्नि प्राइम का परीक्षण करने से पहले पूरे प्रक्षेप पथ को कवर किया गया था। इसके लिये प्रक्षेप पथ के टर्मिनल प्वाइंट्स पर दो डाउन रेंज जहाजों सहित कई जगहों पर राडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे कई रेंज इंस्ट्रूमेंटेशन लगाए गए थे। जिससे मिसाइसका की सटीकता का डेटा एकत्र किया गया।

टेस्टफायर के उद्देश्य पूरे
परीक्षण उड़ान के दौरान मिसाइल ने अपनी अधिकतम सीमा तक उड़ान भरी। परीक्षण के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। रक्षा विभाग के अधिकारी के मुताबिक अग्नि प्राइम मिसाइल की तीसरी सफल उड़ान से नए जेनरेशन की मिसाइल प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीयता पूरी तरह सिद्द हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications