अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नया विवाद, भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर को दिखाया अलग

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल यह मामला यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे एक नाटक के पोस्टर से जुड़ा हुआ है जिसमें बिना जम्मू-कश्मीर के बिना ही भारत का नक्शा दिखाया गया है। पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सफाई देते हुए कार्यक्रम को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है।

again controversy in Aligarh Muslim University shows map of India without Jammu and Kashmir

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाटक के लिए इस पोस्टर को ड्रामा सोसायटी की ओर से एंटी पार्टिशन ड्रामा के लिए बनाया गया है। इस पोस्ट के संबंध में जैसे ही शिक्षक-प्रभारी को सूचना मिली, विश्वविद्यालय ने कार्रवाई करते हुए पोस्टर को हटवा दिया है और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस पोस्टर और भारत की राजनीतिक से कोई लेना देना नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर इस तरह का नक्शा लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- '100 बार चाकूओं से गोदा फैशन डिजाइनर का शरीर, आतें निकालकर फेंकी बाथरूम में'

पहले भी विवादों में रहा है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एएमयू में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। क्योंकि यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ हॉल में जिन्ना की तस्वीर लगी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद अलीगढ़ के बीजेपी के सांसद के सतीश गौतम ने वीसी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा था।

यह भी पढ़ें- टाइम पर नहीं बन सका कांग्रेस पार्टी का नया ऑफिस, सामने आई बड़ी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+