'100 बार चाकूओं से गोदा फैशन डिजाइनर का शरीर, आतें निकालकर फेंकी बाथरूम में'
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में महिला फैशन डिजाइनर माला लखानी और उसके नौकर की बुधवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस हर रोज नए खुलासे कर रही है। वहीं माला लखानी और उनके नौकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने माला लखानी के शरीर पर लगभग 100 बार चाकूओं से हमले किए। इसके बाद उन्होंने चाकू से बहादुर की हत्या की और उसकी आतें निकाल कर बाथरूम में फेंक दी।

माला के शरीर पर चाकू से 100 बार वार
मीडिया चल रही खबरों के मुताबिक, साउथ-वेस्ट जिले की वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में पता लगा है कि माला के शरीर पर चाकू के यह वार 100 के आसपास होंगे। बहादुर के शरीर पर भी लगभग इतने ही वार किए गए थे। इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चके तीनों आरोपी राहुल अनवर (24), मोहम्मद वसीम उर्फ मुन्ना (26) और रहमत (24) में डबल मर्डर के पूरा प्लान राहुल अनवर ने किया था।

दो बार की गई मर्डर की प्लानिंग
पुलिस ने बताया कि, आरोपी पहले बाजार से चार चाकू और एक कैंची खरीदकर लाया था। साथ ही बाइक का क्लच वायर भी था जिसके दोनों ओर उसने कपड़ा बांधा ताकि वारदात के अंजाम देते समय वायर हाथों से फिसले ना। पुलिस ने बताया कि, माला लखानी की हत्या करने के लिए आरोपियों को एक दिन में दो बार प्लानिंग करनी पड़ी। पुलिस ने कहा कि, हत्या करने वाली रात 14 नवंबर को राहुल ने फैशन डिजाइनर माला को फोन करके रात 9:30 के आसपास वर्कशॉप में बुलाया। माला वर्कशॉप में आईं लेकिन उन्हें मारने की तीनों की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद माला सिन्हा वापस चली गईं।

नौकर का पेट फाड़कर आतें बाथरूम में फेंक दीं
पुलिस ने जांच में पाया कि, राहुल और उसके साथियों ने एक बार फिर मैडम को बुलाकर उनकी हत्या करने की योजना बनाई। राहुल ने 14 नवंबर की रात 10:40 बजे मैडम को फोन करके वर्कशॉप में बुलाया। फैशन डिजाइनर जैसे ही वर्कशॉप के गेट तक पहुंचीं, चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। माला वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वर्कशॉप में आए नौकर को भी तीनों ने मार डाला। पुलिस के मुताबिक तीनों ने उस पर लगभग से 100 चाकू के वार किए और उसका पेट फाड़कर आतें बाथरूम में फेंक दीं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications