ओडिशा हादसे के चलते 19 ट्रेनों का संचालन रद्द, 20 का रूट बदला
19 Trains cancelled: ओडिशा के कोरई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी पर उतरने के बाद भारतीय रेलवे ने 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 20 ट्रेनों के रूट को बदला है। साथ ही रेलवे ने 4 और ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है। सोमवार को जिस तरह से मालगाड़ी पटरी से उतरी उसमे 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सोमवार की सुबह 6.44 बजे झारखंडे के डोंगोपोसी से छतरपुर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसकी वजह से अप एवं डाउन दोनों ही ट्रेनों का इस रूट पर संचालन रुक गया था। रेलवे के अनुसार जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई थी उनके नाम अबूजान बीबी, पार्वती, कंधेई बिंधनी के रूप में हुई है, ये सभी लोग राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए का मुआवजा, साथ ही जिन्हें हल्की चोटें आई हैं उन्हे 25-25 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। ओडिशा हादसे के तुरंत बाद मौके पर एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन और एक्सिडेंट रिलीफ मेडिकल टीम को मौके पर रवाना किया गया। मालगाड़ी के आगे और पीछे के जो डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें हटा दिया गया है।
रेलवे के अनुसार क्षतिग्रस्त डिब्बों को सुबह 5.35 बजे ट्रैक से हटा दिया गया। इसके बाद पटरी को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया। जो यात्री इस हादसे के चलते अलग-अलग ट्रेनों में फंसे थे उन्हें मुफ्त भोजन अलग-अलग स्टेशन और ट्रेनों में मुहैया कराया गया। साथ ही मुफ्त में सड़क मार्ग से फंसे हुए यात्रियों को नजदीक के रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। जाखापुरा में तकरीबन 30 यात्री और हरिदासपुर में तकरीबन 300 यात्री फंसे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications