ट्विटर, फेसबुक के बाद Youtube पर प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री, विपक्षियों में मची खलबली
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रियंका गांधी सक्रिय हो गई हैं। राजनीति से पहले सोशल मीडिया से दूर रहने वाली प्रियंका अब जमकर इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता से जुड़ने के लिए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर दस्तक दे दी है। प्रियंका के ट्विटर पर आते ही 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। अब प्रियंका ने ने YouTube पर भी दस्तक दे दी है। वह YouTube के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगी। प्रियंका के यूट्यूब पर आने की आधिकारिक घोषणा कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब आधिकारिक रूप से YouTube पर मौजूद हैं। प्रियंका जी से जुड़े और चैनल को सब्सक्राइब करें।

हजारों तक पहुंची सब्सक्राइबर्स की संख्या
You Tube पर प्रियंका गांधी के आते ही उनके चैनल को सब्सक्राइब करने वालों की संख्या खबर लिखे जाने तक 1,445 हजार हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की ही तरह प्रियंका गांधी के भाषणों की भी You Tube पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। प्रियंका गांधी You Tube के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगी।

सबसे पहले की ट्विटर पर एंट्री, हर घंटे बढ़े 10 हजार फॉलोवर्स
प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री के साथ ही उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ट्विटर अकाउंट के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा का ये अकाउंट 10 फरवरी देर रात 10.45 मिनट पर बना है। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से है। प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है, लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने अकाउंट्स कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत को फॉलो कर रही हैं।

विपक्षी पार्टियों को जोरदार झटका
अब राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर धमाकेदार शुरूआत की है। जिसकी यूपी सहित पूरे देश में जोरों से चर्चाएं हो रही हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों को जोरदार झटका भी लगा है। इस लिंक के माध्यम से प्रियंका गांधी के यू-ट्यूब चैनल पर जाकर उनके भाषणों का वीडियो देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications