मैतेई समुदाय के लोगों को ऐजवाल से एयरलिफ्ट करेगी सरकार

मणिपुर सरकार ने मैतेई समुदाय से जुड़े लोगों को मिजोरम से एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया है। दरअसल मिजोरम के ऐजवाल में कूकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा हुई थी। दरअसल मिजोरम के पूर्व मिलिटेंड ग्रुप ने मैतेई समुदाय के लोगों को धमकी दी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए यह राज्य छोड़ दें।

पूर्व विद्रोही संगठन ने अपनी चेतावनी में कहा है कि मिजोरम के युवाओं में गुस्सा है। जिस तरह से दो महिलाओं को नग्न करके परेड कराया या उसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है। गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से इस घटना का वीडियो सामने आया था उसके बाद देशभर में लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।

manipur

पूर्व विद्रोही संगठन की चेतावनी के बाद मिजोरम पुलिस ने एक्ट करते हुए ऐजवाल शहर में पुलिस ने मैतेई समुदाय के लोगों की सुरक्षा को बढ़ा दिया। वेटी कॉलेज,र मिजोरम यूनिवर्सिटी, रिपांस,जेमाबॉक, जेएडएमसी, फाल्कॉन में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

हालांकि सरकार मैतेई समुदाय के लोगों को एयरलिफ्ट करने जा रही है। लेकिन अभी तक इस पूरी योजना की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि मणिपुर और दक्षिण असम के कई मैतेई समुदाय के लोग मिजोरम में रहते हैं। मैतेई समुदाय के एक छात्र ने कहा कि मैतेई समुदाय के लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना है, लेकिन कब होगा, इसकी जानकारी नहीं है। इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

पूर्व मिलिटेंट संगठन ने अपनी चेतावनी में कहा कि मिजोरम में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गए हैं, मणिपुर के मैतेई समुदाय के लोगों को मिजोरम में नहीं रहना चाहिए, जिस तरह की घृणित घटना सामने आई है, उसकी वजह से लोगों में काफी गुस्सा है।

बता दें कि जिस तरह से 4 मई का वीडियो सामने आया था उसके बाद पूरे देश में इसकी निंदा हुई। संसद में मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+