पुलवामा हमले के बाद अक्षय कुमार ने पाकिस्तान का समर्थन किया? क्या है सच
अभिनेता अक्षय कुमार की एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो कथित रूप से कह रहे हैं कि चरमपंथ पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद #BoycottAkshayKumar हैशटैग चलाया जा रहा है.
ट्वीटर पर कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अक्षय कुमार को राष्ट्र विरोधी बता रहे हैं. वो लोगों से अक्षय कुमार का बहिष्कार करने की अपील भी कर रहे हैं.
Who will boycott this antinational shit? Listen what he says abt Pakistan not being a terrorist nation and saying there's terrorism in India. #BoycottKapilSharma #IskaImpactAyegaKiNahi #BoycottAkshayKumar pic.twitter.com/qWJvAfun5d
— Srk For Life❤🌍 (@greatpriyansh) February 19, 2019
इन ट्वीट्स में दावा किया जा रहा है कि कुमार ने कहा, "पाकिस्तान चरमपंथी देश नहीं है, बल्कि भारत में चरमपंथी तत्व हैं."
इस वायरल वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि "भारत में भी चरमपंथ है."
We should boycott canadian akshay Kumar's movie jab tak wo iss statement k liye apologize na karre... : terrorism india mei bhi h #PulwamaAttack pic.twitter.com/sVMaa3qWjN
— #FAN (@Sarcastic__Raj) February 18, 2019
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के "दुनिया न्यूज़" चैनल ने भी एक ऐसी ही स्टोरी छापी थी, जिसमें दावा किया गया था कि अक्षय कुमार ने चरमपंथी देशों में पाकिस्तान का नाम होने से इनकार किया है और कहा है कि चरमपंथ पूरी दुनिया में फैला है.
हमारी जांच में सामने आया कि इस वीडियो का पुलवामा हमले से कोई लेना-देना नहीं है.
वीडियो की सच्चाई
ये वीडियो 2015 का है. उस वक्त अक्षय कुमार अपनी फिल्म "बेबी" का प्रमोशन कर रहे थे. प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने चरमपंथ के बारे में ये बयान दिया था.
असली वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा है, "चरमपंथ किसी देश में नहीं होता. उसके कुछ एलिमेंट होते हैं. चरमपंथ भारत में भी है, अमरीका में भी और ऑस्ट्रेलिया, पेरिस और पेशावर में भी. चरमपंथ कुछ लोग फैलाते हैं और कोई भी देश उसका समर्थन नहीं करता."
फिलहाल अक्षय कुमार ने लोगों से अपील की है कि वो पुलवामा हमले में मारे गए सैनिकों के परिवार वालों के लिए राहत कोष "भारत के वीर" में योगदान दें.
https://twitter.com/akshaykumar/status/1096757324168024065
कुमार ने इस फर्ज़ी वीडियो पर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.












Click it and Unblock the Notifications