बम ब्लास्ट के बाद शाम को म्यूजिक लांच कर रहे थे देश के गृहमंत्री
नई
दिल्ली। कल पटना में हुए बम धमाकों बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाये जा रहे थे वहीं देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे मुंबई में एक म्यूजिक लांच पार्टी में गये हुए थे। जिस पर उनकी आलोचना हो रही है। म्यूजिक लांच पार्टी में शिंदे ने कहा कि 'आप सभी जानते हैं कि आज पटना में क्या हुआ, लेकिन यहां मुझे आना था, इसलिए मैं यहां हूं। ऐसे में उनके बयान की भी निंदा हो रही है। id="toptextpromo">भाजपा
नेता कीर्ति आजाद ने गृहमंत्री की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता है कि जब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये जा रहे हों तो देश के गृहमंत्री म्यूजिक लांच समारोह में भाग ले रहे हैं। गौर कि कल पटना में हुए बम धमाकों से बिहार सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं और कहा जा रहा है जब पहले से ही राज्य में अलर्ट की सूचना जारी कर दी गई तो वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात क्यों नहीं हुए? id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
पर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे इस संबंध में केंद्र से कोई भी इनपुट्स नहीं मिले हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि मोदी की रैली पिछले डेढ़ महीने से प्रस्तावित थी ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम न होने को राज्य सरकार की नाकामी के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ है और यह धमाके मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेने के लिए किये गये थे।











Click it and Unblock the Notifications