सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब भारत देगा पाक को अंदरूनी चोट
नई दिल्ली। पाकिस्तान को उसी की सीमा में जाकर चोट देने के बाद अब भारत अपने इस पड़ोसी पर कुछ और वार की तैयारी करने जा रहा है।

गुरूवार रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। इसमें भारतीय कमांडो ने पाक में चल रहे कई आतंकी कैंपों को तहस-नहस कर दिया।
इस कार्रवाई में 38 आतंकियों को भी भारतीय कमांडों ने मार गिराया। इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाक सेना के अफसरों और बड़े नेताओं के बीच लगातार मुलाकातों का दौर चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ भारत अपने इस पड़ोसी को अब कोई रियायत देने के मूड में नहीं है। भारत ने अब पाकिस्तान को आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर झटका देने को कमर कस ली है।
पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने की तैयारी
भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान के मुकाबले सात गुना बड़ी है जबकि क्षेत्रफल के मुकाबले में भारत से पांच गुना छोटा है। अब भारत अपनी ताकत का इस्तेमाल पाक को दुनिया में अलग-थलग करने में करेगा।
भारत अब पाकिस्तान को आतंक को पालने वाला चेहरा दुनिया को दिखाएगा साथ ही अपने दोस्त मुल्कों से कूटनीति के जरिए पाक के साथ उनके व्यापार पर भी वार करेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच 2014 में 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ लेकिन अनाधिकारिक तौ पर ये आंकड़ा 5 बिलियन डॉलर का है। इसमें वो व्यापार है जो तीसरे देश खासकर दुबई के रास्ते हुआ।
हर मोर्चे पर होगा पाक पर वार
सूत्रों के मुताबिक, भारत अब हर मोर्चे पर पाक की कमर तोड़ने की तैयारी कर चुका है। उरी में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक को बेनकाब करने की बात कहते हुए दुनिया में अलग-थलग करने की बात कही है।
18 सितंबर को कश्मीर के उरी में आतंकियों के हमले में बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। इस हमले संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंक का पनाहगार बताते हुए उसे अलग-थलग करने की बात कही थी।
18 सितंबर को हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को चार आतंकियों ने अंजाम दिया था, जिन्हें सेना ने मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications