पिता की फटकार पर क्या बोले यूपी के सीएम अखिलेश यादव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद मुलायम सिंह यादव की फटकार पर जवाब दिया है।

Akhilesh yadav

मुलायम की फटकार पर अखिलेश का जवाब

अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि वह मेरे पिता भी हैं। वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे मुझे कोई नुकसान पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये बातें टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि नेता जी मेरे पिता हैं, वह जैसे घर में रहते हैं वैसे ही बाहर रहते हैं। उनकी फटकार का मुझे बुरा नहीं लगा है।

बता दें कि शिवपाल यादव अखिलेश यादव के चाचा हैं और पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी मुद्दे पर 15 अगस्त को मुलायम सिंह यादव ने टिप्पणी की थी और अखिलेश सरकार को घेरा था।

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश सरकार पर उठाए थे सवाल

हालांकि अखिलेश यादव ने पार्टी में मतभेद की खबरों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव, मेरे पिता हैं। साथ ही वह पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। मैं यूपी चुनाव को लेकर सभी मुद्दों पर उनसे चर्चा करता हूं और जरूरी जानकारी उन्हें देता हूं। मुलायम सिंह यादव पार्टी के अध्यक्ष के साथ-साथ मेरे पिता हैं। वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे मुझे नुकसान पहुंचे।

बता दें कि 15 अगस्त को समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह ने अहम बयान देते हुए कहा था कि सीएम अखिलेश के मंत्री पार्टी पर बोझ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनके भाई और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ पार्टी में साजिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि अगर शिवपाल ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया तो पार्टी बर्बाद हो जाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा था कि पार्टी के जिम्मेदार लोग ही शिवपाल का अपमान कर रहे हैं। शिवपाल ने तीन बार इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन मैंने उन्हें मना लिया। समझ में नहीं आता कि पार्टी के कई जिम्मेदार लोग शिवपाल के पीछे क्यों पड़े हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+