बेटे के बचाव में लालू ने जारी किया VIDEO कहा, मोदी ने भी पढ़ी थी गलत शपथ
पटना। आजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के शपथ लेने के दौरान 'अपेक्षित' को 'उपेक्षित' बोल देने पर उठे विवाद पर अब खुद लालू प्रसाद यादव सामने आ गये हैं। तेज प्रताप का बचाव करते हुए लालू यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोला है और कहा है कि 'नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय एक शब्द को गलत पढ़ा था, इसलिए उन्हें दोबारा शपथ लेनी चाहिए।' क्रिकेट के मैदान पर फेल, कक्षा नौंवी फेल पर बिहार की सियासत में तेजस्वी पास

प्रधानमंत्री को दोबारा शपथ लेनी चाहिए। अक्षण्ण का हिंदी में कोई शाब्दिक अर्थ नहीं है। आपको बताते चलें कि बिहार के महुआ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने आरजेडी अध्यक्ष के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 20 नवंबर को अपने शपथ के दौरान 'अपेक्षित' को 'उपेक्षित' बोल गए जिसके बाद शपथ ग्रहण करा रहे राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने उन्हें दोबारा शपथ दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications