शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या की मैनेजर की जान, तो सलमान खान ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर के लहंगे में आग लगने के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने उनको जलने से बचाया। इस दौरान खुद शाहरुख भी घायल हो गए थे, लेकिन इस हादसे के बाद रील लाइफ के हीरो शाहरुख खान अब रियल लाइफ में भी हीरो बन गए हैं। बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, इनमें ही एक नाम है सलमान खान का भी है जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में शाहरुख खान को हीरो बताया है।

कैसे हुआ हादसा

कैसे हुआ हादसा

दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर बॉलीवुड सितारों को पार्टी दी, उनके आमंत्रण पर शाहरुख-गौरी खान के अलावा कैटरीना कैफ, करीना कपूर, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना सहित कई हस्तियां पहुंची थी। इसी दौरान दिवाली पर डेकोरेशन के लिए जलाए गए एक दीये में ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद का लहंगा आ गया। दीये की वजह से उनके लहंगे ने आग पकड़ी लिया और जलने लगा, इससे पहले आग और बढ़ती शाहरुख खान ने आगे आकर उसे बुझा दिया। मैनेजर को बचाते हुए शाहुरुख भी जख्मी हो गए, उनका हाथ जल गया।

15 फीसदी जलीं अर्चना

15 फीसदी जलीं अर्चना

पार्टी में हुए इस हादसे में गनीमत रही कि अर्चना की जान बच गई, लेकिन आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक अर्चना 15 फीसदी जल चुकीं थीं। वह पैर और हाथ में कई जगह झुलस गईं हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अर्चना अभी नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें ICU में रखा गया है।

सलमान खान ने की तारीफ

सलमान खान ने की तारीफ

अमिताभ के घर जलसा में हुए इस हादसे के बाद शाहरुख खान रियल लाइफ हीरो बनकर सामने आये। सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियां और लोग उनकी तारीफ कर रहे है। सलमान खान ने भी बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख की तारीफ की, उन्होंने शाहरुख की फिल्म चेन्नई ऐक्सप्रेस का एक सीन शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'हीरो वह होता है जो आग में कूद के, बुझा के बचाता है'। खबर लिखे जाने तक सलमान के इस पोस्ट को 2 मिलियन से भी ज्यादा लाईक मिले हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सलमान और शाहरुख खान की दोस्ती की भी तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+