नोटबंदी पर बॉलीवुड के तीनों खान एक, पीएम मोदी को बताया स्मार्ट

नोटबंदी के फैसले को बॉलीवुड ने सही ठहराया है और इस मुद्दे पर हिंदी सिनेमा के तीनों खान एक हो गए हैं।

मुंबई। नोटबंदी के फैसले को हिंदी सिनेमा के तीनों खानों ने सही बताते हुए पीएम मोदी के जमकर कसीदे पढ़े हैं। सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान की जिन्होंने शनिवार को टीवी शो बिगबॉस में कहा कि 500-1000 के नोट बंद हुए, ये सच में बहुत शानदार फ़ैसला है। पीएम मोदी का ये फैसला दूरगामी परिणाम लेकर आएगा।

तो वहीं सुपर स्टार आमिर खान ने भी इस बात के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। आमिर खान से पूछा गया था कि क्या नोटबंदी का असर उनकी आने वाली फिल्म 'दंगल' पर पड़ेगा जिसके जवाब में आमिर ने कहा कि देशहित के लिए इस फैसले से सहमत होना जरूरी है। हमें कुछ दिनों की परेशानी को नजरअंदाज कर देना चाहिए। देश के लिए जो बेहद जरूरी चीजें हैं, वे की जानी चाहिए। अगर इससे मेरी फिल्म प्रभावित होती है, तो बहुत छोटी बात है।

मालूम हो कि ये वो ही आमिर खान हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें और उनकी पत्नी को देश में असुरक्षा महसूस होती है और उन्हें लगता है कि भारत में अहिसुष्णता है जिसके कारण एक दिन उनकी पत्नी किरण रॉव ने देश छोड़ने की बात कही थी जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने आमिर खान का घोर विरोध किया था।

तो वहीं काले धन पर सरकार के इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' का किंग खान ने भी स्वागत किया है, शाहरुख खान ने पीएम को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'दूरदृष्टि। बेहद स्मार्ट और राजनीति से प्रेरित भी नहीं। ये भारतीय अर्थव्यवस्था में पॉजिटिव बदलाव लाएगा। शानदार कदम।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+