राहुल गांधी के जख्मों पर जनता ने छिड़का नमक

Rahul Gandhi
[अजय मोहन] लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद नेशनल हेरल्ड में घोटाले की आशंका का खुलासा, संसद में महंगाई पर चर्चा के दौरान सोते हुए कैमरे में कैद होना और फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की याचिका पर कोर्ट का सम्मन। ये तीनों बातें राहुल गांधी और कांग्रेसियों का टेंशन बढ़ाने के लिये कम नहीं थीं, कि जनता ने अब उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

जी हां जिस सर्वे रिपोर्ट की बात हम करने जा रहे हैं, वो कांग्रेसियों के लिये जले पर नमक जैसी ही है। वनइंडिया के द्वारा कराये गये इस सर्वे के अनुसार देश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी और उनकी माताजी सोनिया गांधी को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिये।

सर्वे रिपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं-

  • खबर लिखे जाने तक सर्वेक्षण में 29,205 लोग भाग ले चुके हैं।
  • सवाल- राहुल, सोनिया गांधी को अब क्या करना चाहिये?
  • जवाब में 64.95 प्रतिशत यानी 18,969 लोगों ने कहा दोनों को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिये।
  • 18.96 प्रतिशत यानी 5,536 लोगों ने कहा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना चाहिये।
  • 16.09 प्रतिशत यानी 4,700 लोगों ने कहा विपक्ष की जिम्मेदारी संभालनी चाहिये। हालांकि वर्तमान सरकार में संवैधानिक तौर पर कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा अभी तक नहीं प्राप्त हुआ है।

सर्वे अभी खुला हुआ है, आप भी वोट कर सकते हैं

हाल ही में महंगाई पर चर्चा के दौरान संसद में सोते हुए कैमरे में कैद होने की बात पर भी जनता ने जमकर राहुल की ख‍िचाई की थी। इस सर्वे से साफ है कि जनता का मन कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह खिन्न हो चुका है। जाहिर है इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों में भी जरूर पड़ेगा। इस असर के लिये महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर की कांग्रेस इकाईयों को पहले से तैयार रहने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+