सोनिया-राहुल की नजर में मोदी ने 6 माह में कुछ नहीं किया

जम्मू। देश में लोग घरों से निकल कर झाड़ू लगा रहे हैं। जन धन योजना के तहत अकाउंट खुलवा रहे हैं और बैठे-बैठे पीएफ अकाउंट चेक कर रहे हैं, ताकि उनके साथ कोई धोखा नहीं हो। इन सबके बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नजर में नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री पिछले छह महीने में ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Sonia Rahul

सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के अंतिम दो चरणों के लिए आज जम्मू में प्रचार किया। सोनिया गांधी दक्षिण कश्मीर और जम्मू संभाग में गईं और उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के शांगाज विधानसभा क्षेत्र और जम्मू शहर में दो रैलियों को संबोधित किया।

उमर के साथ गठबंधन की मजबूरियां गिनायीं

सोनिया गांधी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में जन कल्याणकारी सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन यदि ठीक से नहीं हो पाया है तो उसके लिए गठबंधन की मजबूरियां जिम्मेदार रही हैं। सोनिया ने कहा, "मैं जानती हूं कि हम यहां जनकल्याणकारी कार्यक्रमों जैसे खाद्य सुरक्षा तथा भूमि मुआवजा कानूनों को क्रियान्वित नहीं कर पाए, क्योंकि पिछले छह वर्षो के दौरान गठबंधन की मजबूरियां थीं।"

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगुस निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "लेकिन जरूरत पड़ने पर हम कश्मीर के लोगों की मदद करने में हम सबसे आगे रहे। राज्य में वर्ष 2005 में आए भूकंप के दौरान कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिक्रिया त्वरित तथा प्रभावी थी।"

प्रदेश में हाल में आई बाढ़ के समय भी लोगों की मदद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सोनिया ने लोगों से कश्मीर में धर्मनिरपेक्षता को बरकार रखने की अपील करते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।

क्या बोले थे राहुल गांधी

इससे पहले कल राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि मोदी चुनाव प्रचार में काला धन वापस लोन की बात कर रहे हैं। वो भी 100 दिनों में। लेकिन अभी तक जब-जब हमने पूछा तब-तब वो मौन रहे। वे सिर्फ अपनी योजनाओं की मार्केटिंग कर रहे हैं, ताकि उन्हें ख्याति मिलती रहे, बाकी वो कुछ नहीं कर रहे हैं। देश की मजबूती के नाम पर मोदी कुछ नहीं कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का काम है लोगों के बीच प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देना और वो पार्टी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+