राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस पार्टी का Twitter अकाउंट लॉक, बोली पार्टी-'हम डरने वाले नहीं'
नई दिल्ली, 12 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Twitter अकाउंट के अस्थायी रूप से निलंबित होने के बाद कांग्रेस के 5 और वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट के लॉक होने की बात सामने आई थी तो वहीं अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट लॉक हो गया है। इस बात की जानकारी देते कांग्रेस ने कहा कि जिसको जो करना है करे हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ जारी रहेगी।

कांग्रेस ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि 'जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे।हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे।अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद...सत्यमेव जयते।'
क्या है मामला
दरअसल राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार 9 साल की बच्ची के रोते-बिलखते माता-पिता की तस्वीरें शेयर की थीं, जिस पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी का Twitter अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है,हालांकि कांग्रेस के इस दावे को सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने खारिज करते हुए कहा था कि राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड नहीं किया गया है। अकाउंट पर सर्विस जारी है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का Twitter अकाउंट जानबूझकर मोदी सरकार के इशारे पर निलंबित किया गया है।
5 दिग्गज नेताओं का अकाउंट लॉक
इसके बाद कल देर रात से कांग्रेस के 5 दिग्गज नेताओं अजय माकन, मनिकम टैगोर, रणदीप सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह और सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक हो गया है और अब पार्टी के अकाउंट को लॉक करने की बात सामने आई है।

अत्याचार के खिलाफ लड़ते ही रहेंगे: कांग्रेस
Recommended Video
कांग्रेस लगातार इसबात के लिए मोदी सरकार पर आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि ये सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है लेकिन वो इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहने वाले हैं और वो इस अत्याचार के खिलाफ लड़ते ही रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications