प्रिया प्रकाश के बाद अब साउथ की ये लड़की इंटरनेट पर मचा रही धूम
नई दिल्ली। कुछ समय पहले साउथ की एक लड़की प्रिया प्रकाश का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं अब साउथ की एक और मॉडल ने सोशल मीडिया पर कहर मचाया हुआ है। इनका नाम मीरा मिथुन है। इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकॉउंट और 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाली मीरा लोगों तमिल फिल्म 8 थोटक्कल के साथ फिल्मों में डेब्यू किया है। फिल्म में उनका बहुत छोटा सा लेकिन बोल्ड किरदार था। तमीलियन होने के कारण वे डायलॉग डिलीवरी भी बेहतर तरीके से कर पाती हैं।

मीरा सालों से मॉडलिंग कर रही हैं इसलिए बड़े पर्दे पर खुद को देख पाना उनके लिए बेहद खास था। मीरा ने 8 थोटक्कल की शूटिंग के बाद जब खुदको पहली बार स्क्रीन पर देख तो उन्हें अपना लुक बहुत पसंद आया और उन्होंने तय किया कि वे अपने इस शानदार लुक को फिल्मों की मदद से बरकरार रखेंगी। प्रिया प्रकाश वॉरियर की तरह ही मीरा भी अपनी खूबसूरती के चलते हर दिन और प्रसिद्ध होती जा रही हैं। वे जल्द ही अगल तमिल फिल्म साइन करेंगी।
लोग मीरा की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम के साथ साथ मीरा ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- VIRAL: देसी लुक में प्रिया प्रकाश ने सभी को चौंकाया, फैंस हुए खूबसूरती के दीवाने












Click it and Unblock the Notifications