VIRAL: देसी लुक में प्रिया प्रकाश ने सभी को चौंकाया, फैंस हुए खूबसूरती के दीवाने
त्योहार के इस मौसम में हर कोई फेस्टिव मूड में नजर आ रहा है। ऐसे में इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वरियर कहां पीछे रहने वाली हैं। अपनी आंखों से पूरे हिंदुस्तान को दीवाना बनाने वालीं प्रिया के अब इंडियन लुक पर फैंस दिल हार बैठे हैं।

नई दिल्ली। त्योहार के इस मौसम में हर कोई फेस्टिव मूड में नजर आ रहा है। ऐसे में इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वरियर कहां पीछे रहने वाली हैं। अपनी आंखों से पूरे हिंदुस्तान को दीवाना बनाने वालीं प्रिया के अब इंडियन लुक पर फैंस दिल हार बैठे हैं। प्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ईवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। प्रिया की इन तस्वीरों पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।
लहंगा-चोली में लग रहीं थीं बेहद खूबसूरत
'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वरियर एक बार फिर चर्चा में हैं। आंखें मटकाकर फेमस हुई प्रिया की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। त्योहारों के सीजन में उन्होंने लहंगा-चोली पहनकर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने सुनहरे और हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
एक गाने की क्लिप ने किया था रातोंरात फेमस
उनके फैंस प्रिया की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। प्रिया की इन तस्वीरों पर पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं। वहीं हजारों लोगों ने कमेंट कर उनके लुक की तारीफ की है। प्रिया प्रकाश वेरियर वैलेंटाइन डे के मौके पर पहली बार चर्चा में आई थीं। वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था।
विवादों में भी रहा था प्रिया का गाना
प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें वो आंख मटकाती हुई दिख रही थीं। ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि उन्हें 'नेशनल क्रश' का खिताब मिल गया था। इस गाने में उनके साथ रोशन अब्दुल रहूफ भी थे, लेकिन सारी लाइमलाइट प्रिया ही ले गईं थीं। उनके आंख मारने पर हजारों फैंस अपना दिल हार बैठे थे।
View this post on Instagram✨🚻✨ @roshan_abdul_rahoof 💙 @vaishak_pavanan 💛 @siyadhshajahan 💚
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
रातोंरात लाखों में पहुंच गई थी प्रिया की फैन फॉलोइंग
इस क्लिप के फेमस होने के बाद प्रिया की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी। एक ही रात के बाद उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। जहां एक तरफ इस गाने ने उन्हें रातोंरात पॉप्यूलर बना दिया, वहीं दूसरी ओर गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी।
View this post on InstagramA post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
पढ़ाई के साथ-साथ फिल्में कर रही हैं प्रिया
अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी। प्रिया त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। साथ-साथ वो मलयाली फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications