रश्मिका मंदाना की पीएम ने की तारीफ, तो कांग्रेस को लगी मिर्ची, जूनियर ठाकरे को लगा बुरा

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए वीडियो साझा किया है उसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस वीडियो पर विपक्ष ने भी निशाना साधते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आदित्य ठाकरे ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैने अभी देखा कि एक अभिनेत्री ने अचानक से एमटीएचएल एक एडवरटीजमेंट वाला वीडियो बनाया है। हालांकि मुझे नहीं पता है कि इसके लिए उन्हें पैसे मिले हैं या नहीं। इस वीडियो में उन्होंने एमटीएचएल को अटल सेतु बताया है। लेकिन इसमे कुछ तथ्य साझा नहीं किए गए हैं।

rashmika mandana

आदित्य ठाकरे ने कहा कि अटल सेतु-एमटीएचएल का 85 फीसदी कार्य जून 2022 तक पूरा हो चुका था, जब हमारी सरकार गिराई गई। यह कार्य महाविकास अघाड़ी की सरकार में हुआ।

भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने 2022-24 के बीच इस ब्रिज के 15 फीसदी कार्य को पूरा कराया है। जानबूझकर इसे पूरा करने में देरी की गई ताकि इसका उद्घाटन ये लोग कर सकें।

भाजपा सरकार ने इस ब्रिज के उद्घाटन में 3 महीने की देरी इसलिए की क्योंकि इसके लिए वीआईपी तारीखें नहीं मिल सकी, जिसके चलते मुंबई वालों को इसके लिए इंतजार करना पड़ा।

आखिर में अभिनेत्री कहती हैं कि जागिए और विकास के लिए वोट दीजिए, जोकि अच्छा है क्योंकि इसका मतलब है कि भाजपा को वोट दीजिए। मेरी एक ही अपील है उन लोगों से जो प्रमोशनल वीडियो बना रहे हैं, वो शूटिंग से पहले तथ्यों की जांच कर लें। कुछ दल वॉर रुकवा दी जैसे एड वीडियो बनवा रहे हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया आई है। केरल कांग्रेस की ओर से इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया देश ने पहले भी पेड और सरोगेट एड देखे हैं। यह पहली बार है जब हम ईडी डायरेक्टेड एड देख रहे हैं। यह अच्छा बना है, गुड जॉब।

वहीं एक यूजर ने रश्मिका के वीडियो पर कहा कि जब आप पैसे लेकर इस तरह के वीडियो बनाती हैं तो आपको लदाख, मणिपुर भी जाना चाहिए, प्रज्वल रेवन्ना के पीड़ितो से भी मिलना चाहिए। लेकिन आप ऐसा नहीं करेंगी। क्योंकि आपको इसके लिए पैसे नहीं मिलेंगे।

दूसरे यूजर ने लिखा इस बीच देश का पहला सी लिंक बांद्रा यूपी सरकार के कार्यकाल में 2009 में बना था। अखिलेश यादव ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बनवाया। लेकिन पैसे लेने वाले एक्टर्स के मुताबिक भारत में सबकुछ मोदी सरकार ने बनवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+