सपा के मंत्री का विवादित बयान, पीएम मोदी को बताया रावण
मेरठ। दशहरे के अवसर पर लखनऊ के ऐश बाग में रावण दहन करके इतिहास रचने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी के बारे में यूपी की सत्तासीन पार्टी के कद्दावर नेता ने विवादित बयान दिया है। सपा के राज्यमंत्री मोहम्मद अब्बास ने पीएम मोदी की तुलना दैत्यराज रावण से की है।
अब्बास ने कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार की नीतियां बिल्कुल रावण जैसी हैं, रावण भी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाता था और मोदी भी वो ही कर रहे हैं। रावण राज में भी गरीब जनता और किसान भूख औऱ गरीबी से जूझ रहे थे, आज भी वो ही हो रहा है। देश का गरीब, मजदूर किसान रो रहा है है लेकिन केंद्र सरकार का उनकी ओर ध्यान ही नहीं है।
अब्बास ने ये भी कहा कि लखनऊ में रावण दहन के बाद जब पीएम दिल्ली लौटे तो उन्होंने कहा कि यूपी से रावण राज का अंत करना है तो क्या वह हमारे सीएम रावण बता रहे हैं, ऐसे में हम क्या उन्हें कृष्ण कहेंगे, ऐसा ना सोचे, उनकी बनाई नीतियों के ही कारण भारत रो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications