पेट्रोल और डीजल के बाद 1 अक्टूबर से CNG के दाम में हो सकती है भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। लगातार तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपए में गिरावट बड़ी समस्या बनी हुई है। जिस तरह से लगातार रुपया कमजोर हो रहा है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर से सीएनजी और पीएनजी के दाम में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जोकि मार्च 2016 के बाद अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच सकती है। सीएनजी और पीएनजी के दाम में प्रति यूनिट 3.5 डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है जोकि अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले मार्च 2016 में 3.82 डॉलर प्रति यूनिट की सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई थी।

हर छह महीने में समीक्षा

हर छह महीने में समीक्षा

आपको बता दें कि नेचुरल गैसों के दाम में हर छह महीने में बदलाव होता है। दुनिया के अन्य देशों की बात करें तो अमेरिका, कनाडा यूके और रूस में भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर रुपए की वजह से भी प्राकृतिक गैसों की कीमत में अधिक इजाफा हो सकता है। दिल्ली की बात करें तो सीएनजी के दाम में अप्रैल माह से सतीन बार सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हो चुकी है, यहां अप्रैल से 2.89 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सस्ता विकल्प

सस्ता विकल्प

माना जा रहा है कि रुपए के कमजोर होने की वजह से कंपनियां गैस की कीमतों को बढ़ाने के लिए मजबूर हैं। आईजीएल ने आखिरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम में 1 सितंबर को 63 पैसे की बढ़ोतरी की थी। लेकिन इस बार यह बढ़ोतरी काफी अधिक हो सकती है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। पेट्रोल की तुलना में गैस की बात करें तो यह 60 फीसदी सस्ता विकल्प है, जबकि डीजल की तुलना में 40 फीसदी सस्ता विकल्प है।

महंगाई की दोहरी मार

महंगाई की दोहरी मार

गौरतलब है कि भारत तकरीबन 50 फीसदी गैस का आयात करता है जिसकी कीमत घरेलू गैस की कीमत से तकरीबन दोगुनी होती है। जिस तरह से पहले से ही देश की जनता पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर त्राहिमाम कर रही है, उस बीच गैस के दामों में बढ़ोतरी आम जनता की कमर को तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+