Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओमपुरी के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर दी गई गाली, स्‍वरा भास्‍कर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अपने अभिनय के दम पर पूरी दुनिया के सामने भारत की पहचान बनाने वाले अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। ओमपुरी 66 साल की उम्र में अलविदा कहकर चले गए।

नई दिल्‍ली। अपने अभिनय के दम पर पूरी दुनिया के सामने भारत की पहचान बनाने वाले अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। ओमपुरी 66 साल की उम्र में अलविदा कहकर चले गए। अपने अभिनय के जरिए उन्‍होंने 40 सालों से भी ज्‍यादा समय तक हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को रोशन किया। पर उनके निधन के भी सोशल मीडिया पर उनको गाली देने वालों की भरमार है। इस बावत हिंदी फिल्‍मों की अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर ने जानकारी देते हुए कहा कि एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्‍होंने उन लोगों के बारे में जानकारी दी है जो ओमपुरी के निधन के बाद भी उन्‍हें गाली दे रहे हैं।

ओमपुरी के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर दी गई गाली, स्‍वरा भास्‍कर ने ट्वीट कर दी जानकारी

स्‍वरा भास्‍कर ने जो ट्वीट किया है उसमें चार लोगों ने ओमपुरी को अलग-अलग ट्वीटर एकाउंट के जरिए गाली दी है। कुछ लोगों ने ओमपुरी के निधन पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि ओमपुरी को दोबारा भारत में पैदा नहीं होना चाहिए। एक ने लिखा है कि आज ओमपुरी के निधन के बाद पूरा पाकिस्‍तान रो रहा होगा। तो वहीं एक अन्‍य ने लिखा कि अल्‍लाह ने ओमपुरी की सुन ली और उसको सीधे जहन्‍नुम भेज दिया। स्‍वरा भास्‍कर ने सीधे तौर पर ऐसे ट्वीट करने वालों को लपेटते हुए कहा कि इन दिनों देश भक्ति दिखाने का कुछ ज्‍यादा ही चलन है। उन्‍होंने लिखा कि 40 सालों में ओमपुरी ने बतौर कलाकार इतना ज्‍यादा काम देश के लिए किया जितना कि तुम लोग कभी नहीं कर पाओगे।ओमपुरी अपने बेबाक बयानों और भारत-पाकिस्‍तान के बीच मजबूत रिश्‍तों के पक्षधर थे। उन्‍होंने कई पाकिस्‍तानी फिल्‍मों में भी काम किया था और पाकिस्‍तान में बतौर कलाकार उन्‍हें खूब पसंद किया जाता रहा है। ओमपुरी की आवाज और अभिनय को हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सबसे ज्‍यादा बेहतरीन माना जाता रहा है। ये भी देखें: सऊदी अरब ने चला नया दांव, महंगा पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए हो जाइए तैयार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+