मुफ्ती कुछ और आतंकियों को रिहा करने के मूड में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि कुख्यात आतंकी मुसरत आलम को ऱिहा करने के विरोध में देश में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा हो रहा है, पर इससे बेपरवाह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कुछ और आतंकियों को जेल से रिहा करने का मन बना रहे है।

नामों की घोषणा

भरोसेमंद सूत्रों ने उक्त जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि वे रिहा किए जाने वाले आतंकियों के नामों की घोषणा जल्दी कर सकते हैं। राजधानी में कश्मीर भवन के सूत्रों ने कहा कि हुर्रियत नेता आलम को छोड़ने के बाद मुफ्ती कुछ और आतंकियों को जेल से रिहा करने पर विचार कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इन पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।

संकट में सरकार

जानकार मानते हैं कि अगर मुफ्ती अपने इरादे को लागू करने में सफल रहे तो वास्तव में राज्य सरकार का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। कारण यह है कि आलम को छोड़ने के बाद राज्य भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के जम्मू क्षेत्र के विधायक भी नाराज है। भाजपा विधायक तो चाह रहे हैं कि भले ही सरकार गिरे पर अब और किसी आतंकी को छोड़ने की इजाजत मुफ्ती को ना मिले।

भाजपा नेता नाराज

जम्मू से भाजपा के नेताओं का आरोप है कि सरकार ने आलम को जेल से रिहा करने से पहले उनकी ना कोई सलाह ली और ना ही एक बार बताया कि वह इस तरह का कदम उठा रही है। आलम को विगत 7 मार्च को बारामुल्ला जेल से रिहा कर दिया गया।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर मामलों के जानकार प्रेम भूटानी ने कहा कि आतंकियों को रिहा करने से सुरक्षा बल बहुत हतोत्साहित होंगे। आखिर वे ही तो जान हथेली पर रखकर आतंकियों को पकड़ते हैं। इसलिए अब केन्द्र सरकार को चुप नहीं बैठना चाहिए। उसे बयानबाजी बंद करके मुफ्ती को कसना चाहिए कि उनकी सारी बातों को नहीं माना जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+