Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तलाक के 4 साल बाद बोली थीं करिश्मा- 'हनीमून पर ही मेरी कीमत लगा रहा था मेरा पति,बोला सो...'

नई दिल्ली, 21 जून। हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा करिश्मा कपूर ने आज बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। मात्र 17 साल की उम्र में रूपहले पर्दे पर कदम रखने वाली इस अदाकारा ने उस वक्त अपनी निजी जिंदगी में कई परंपराओं को तोड़ा था। एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर का फिल्मों में बतौर अभिनेत्री आना, अपने आप में बहुत बड़ी बात थी क्योंकि उनसे पहले कपूर खानदान की किसी महिला ने फिल्मों में काम नहीं किया था।

करिश्मा ने तोड़ी थी परंपरा

करिश्मा ने तोड़ी थी परंपरा

लेकिन मां बबीता के प्रयासों के जरिए करिश्मा ने वो परंपरा तोड़ी और फिल्मी सफर शुरू किया था। जिस वक्त उन्होंने पहली फिल्म की थी, उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि करिश्मा एक दिन बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन जाएंगी। चार फिल्म फेयर अवार्ड और एक नेशवल अवार्ड जीतने वाली करिश्मा कपूर फिल्मी करियर जितना शानदार रहा, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही परेशानियों और कष्ट से भरी रही।

अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई

उनकी परेशानियों का दौर तब शुरू हुआ, जब उनकी सगाई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक्टर बेटे अभिषेक बच्चन से टूटी और इसके बाद करिश्मा ने अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर की दूसरी पत्नी बनने का फैसला किया। करिश्मा ने शादी के लिए अपने फिल्मी करियर को भी बॉय-बॉय कर दिया था। उस वक्त मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि करिश्मा के पापा रणधीर कपूर इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन फिर भी बेटी की खुशी के लिए उन्होंने इस शादी की इजाजत दी थी और साल 2003 में दोनों ने धूम-धाम से शादी कर ली।

11 साल बाद टूटी करिश्मा की शादी

11 साल बाद टूटी करिश्मा की शादी

लेकिन शादी के 11 साल बाद इस शादी का भयानक सच तब सामने आया, जब करिश्मा कपूर ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। इस शादी से करिश्मा और संजय के दो बच्चे भी हैं। साल 2014 में करिश्मा ने संजय से तलाक लेने की अर्जी दायर की थी और साल 2016 में दोनों का तलाक भी हो गया। लेकिन इस तलाक के 4 साल बाद करिश्मा ने एक मीडिया इंटरव्यू में जो बताया वो काफी हैरान कर देने वाला था।


'प्रिया सचदेव संग लिव इन रिलेशन में थे संजय'

करिश्मा ने कहा था कि संजय कपूर ने न्यूज में बने रहने के लिए उनसे शादी की थी। वो उन्हें जानवरों की तरह मारा-पीटा करते थे। कभी-कभी तो चोट के निशान इतने गहरे होते थे, जिसे करिश्मा मेकअप से छुपाया करती थीं। करिश्मा ने कहा संजय और उनकी मां का बर्ताव उनके प्रति काफी खराब था। संजय कपूर के अपनी महिला मित्रों के साथ अवैध रिश्ते थे। करिश्मा ने बताया था कि संजय कपूर अपनी मित्र-एक्ट्रेस प्रिया सचदेव संग लिव इन रिलेशन में थे, जब करिश्मा ने इसका विरोध करना शुरू किया तो संजय ने उन्हें बुरी तरह से मारना-पीटना शुरू कर दिया था।

'हनीमून पर ही मेरा पति मेरी बोली लगा रहा था'

'हनीमून पर ही मेरा पति मेरी बोली लगा रहा था'

करिश्मा ने कहा था कि ये सब बहुत पहले से चल रहा था लेकिन वो उसे इग्नोर करती आ रही थीं। करिश्मा ने कहा था कि हनीमून के दौरान ही उनके पति अपने दोस्तों के सामने 'मेरी कीमत' तय कर रहे थे और शराब के नशे में संजय ने करिश्मा से कहा था कि 'जाओ मेरे दोस्त के साथ एक रात गुजार लो, तुम्हें ये करना ही होगा।' करिश्मा ने कहा था कि उस वक्त तो मैंने किसी तरह बात संभाली ली थी लेकिन संजय अक्सर उनसे इस तरह की बातें करते थे। जब मेरी बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई थी, तब मैंने पुलिस कंपलेन की थी।

 वो एक नंबर अय्याश आदमी है: रणधीर कपूर

वो एक नंबर अय्याश आदमी है: रणधीर कपूर

जबकि करिश्मा के आरोप पर बिजनेसमैन संजय कपूर ने करिश्मा पर 'बुरी मां और लापरवाह महिला' का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि करिश्मा ने केवल उनसे पैसों के लिए शादी की थी। जिस पर रणधीर कपूर ने मीडिया में बयान दिया था कि 'संजय कपूर निहायत ही घटिया इंसान है। मैं तो शुरू से ही इसकी सच्चाई जानता था और शादी के खिलाफ था। हम कपूर खानदान से हैं और हर कोई जानता है कि हमारे यहां कभी किसी को पैसे की कमी नहीं रही है। वो एक नंबर अय्याश आदमी है, जिसे की पूरी दिल्ली जानती है।'


संजय कपूर ने कर ली तीसरी शादी

मालूम हो कि संजय कपूर की पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जिनसे तलाक लेने के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की थी। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के एक साल बाद ही संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली, दोनों को शादी से एक बेटा Azarius भी है। जबकि करिश्मा अपने दो बच्चों समीरा-कियान के साथ मुंबई में रहती हैं और उन्होंने अभी तक दोबारा शादी नहीं की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+