शादी के बाद पहली बार नताशा का हाथ थामें नजर आए वरुण धवन, देखें खूबसूरत फोटो
शादी के बाद पहली बार नताशा का हाथ थामें नजर आए वरुण धवन, देखें खूबसूरत फोटो
Newlyweds Varun Dhawan And Natasha Dalal photos: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग में हुईं ग्रैंड वेडिंग के बाद अपने वापस घर वापस पहुंच चुके हैं. इस दौरान दोनों एक बार मीडिया के कैमरे में कैद हुए। पहले दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब वरुण धवन और नताशा दलाल के रोका सेरेमनी की फोटोज और अली बाग की फोटो जमकर वायरल हो रही है।

इस ड्रेसअप में नजर आया ये नया नवेला शादीसुदा जोड़ा
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल, अलीबाग में अपनी शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट किए गए। जब शिप से अपने घर के लिए लौट रहे थे तो मंगलवार दोपहर को मीडिया द्वारा उनके फोटो खींचे गए थे। अभिनेता वरुण धवन ने इस मौके पर एक मरून कुर्ता-पायजामा सेट में आकर्षक लग रहे थे और उन्होंने एक धूप का चश्मा पहन रखा था वहीं नताशा दलाल, एक पेस्टल कुर्ता में हमेशा की तरह सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने दुपट्टे के साथ पेयर किया। कुछ तस्वीरों में नवविवाहिता को मास्क पहने हुए देखा गया था।
Recommended Video

वरुण धवन और नताशा सालों से कर रहे थे एक-दूजे को प्यार
बता दें दोनों एक दूसरे को स्कूल के समय से पसंद करते थे और वो पिछले कई सालों से डेटिंग कर रहे थे। कथित तौर पर युगल पिछले साल शादी करने वाले थे लेकिन COVID-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण उन्हें अपनी शादी को स्थगित करना पड़ा। रविवार को, उन्होंने कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अलीबाग में द मेंशन हाउस में शादी कर ली।

नई नवेली दुलहनियां नताशा का हाथ थामें कैमरे में कैद हुए वरुण धवन
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी शादी के उत्सव से तस्वीरें साझा की। इतना ही नहीं अली बाग में उनकी शादी को कवर करने पहुंचे मीडिया के सामने भी आकर इस नए-नवेले जोड़े ने फोटो खिंचवाई। वरुण धवन को नताशा का हाथ थामें मंडवा बीच जेटी के पास स्पॉट किया गया












Click it and Unblock the Notifications