CM ममता के बुलावे पर कल PM मोदी करेंगे तूफान प्रभावित बंगाल का दौरा

CM ममता के बुलावे पर कल PM मोदी करेंगे तूफान ग्रसित बंगाल का दौरा

नई दिल्ली। साइक्लोन अल्फान के कारण पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मची है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि अल्फान का असर कोरोना वायरस से भी भयानक था। इस तूफान की वजह से बंगाल में 72 लोगों की जानें चली गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करने की अपील की थी, जिसके बाद पीएम मोदी कल पश्चिम बंगाल के दौरा पर जाएंगे और तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

 After Mamata Banerjee Request PM Narendra Modi will travel to West Bengal and Odisha to take stock of the situation in the wake of Cyclone Amphan

Recommended Video

      Cyclone Amphan: Bengal में 72 लोगों की मौत, Mamata Banerjee बोलीं-PM Modi करें दौरा | वनइंडिया हिंदी

      प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कल पीएम मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे वो कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोलकाता सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे।

      पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि वो आकर राज्य में तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा करें। प्रधानमंत्री ने ममता की अपील को स्वीकारते हुए कल पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर तूफान से मची तबाही को लेकर कहा था कि वो बंगाल में तूफान से हुई तबाही की तस्वीरें देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद मुश्किल वक्त है और पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+