महाराष्ट्र में सियासी उठापटक देख सदमे में प्रोफेसर साहब, हो गए बीमार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में जो हो रहा है वो भारतीय राजनीति में आज तक नहीं हुआ। शुक्रवार तक जहां शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही थी, वहीं रातों-रात ऐसा समीकरण बदला की सुबह बीजेपी ने अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। ये सियासी उलटफेर अब सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र की राजनीति में आए इस भूचाल ने अंग्रेजी के एक प्रोफेसर को सदमे में ला दिया।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के पास गढचंदूर स्थित कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफसर ज़हीर सैयद इस राजनीति गेम प्लान को समझ नहीं पाए और सदमे में चले गए। इसकी वजह से वो बीमार भी पड़ गए। महाराष्ट्र की राजनीति में हर पल बदल रहे समीकरण को देखकर जहीर की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने इसके लिए कॉले से छुट्टी मांगी। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें छुट्टी देने से इंकार कर दिया। हालांकि जहीर को छुट्टी तो नहीं मिली, लेकिन छुट्टी के लिए उन्होंने जो आवेदन लिखा और जो कारण बताए वो वायरल हो गया। प्रोफेसर की लीव एप्लीकेशन और उसकी वजग तेजी से वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सियासत का अलग रंग देखने को मिल रहा है। हर पल ये राजनीति बदल रही है। एक ओर शिवसेना और एनसीपी दावा कर रही है कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त नबंर है तो वहीं बीजेपी भी दावा कर रही है कि उनके पास नंबर है।












Click it and Unblock the Notifications