Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लंबे वक्त के बाद एक साथ दिखे PM मोदी और आडवाणी, इस शुभ काम की शुरुआत की

लंबे वक्त के बाद एक साथ दिखे PM मोदी और आडवाणी, इस शुभ काम की शुरुआत की

नई दिल्ली, 20 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी काफी लंबे समय बाद शुक्रवार (20 अगस्त) को एक साथ दिखाई दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एलके आडवाणी भी जुडे़ थे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इन सभी नेताओं की मौजूदगी में पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर से जुड़ीं परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया।

Recommended Video

    PM Modi और Lal Krishna Advani लंबे वक्त बाद साथ दिखाई दिए, इस शुभ काम की शुरुआत की | वनइंडिया हिंदी
    narendra modi

    पीएम मोदी ने ऐसे दिया लालकृष्ण आडवाणी को सम्मान

    इस कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये हम सभी के श्रद्धेय हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी ने कुछ भी नहीं कहा। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा, मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि सोमनाथ मंदिर ट्रेस्ट के अध्यक्ष के रूप में मुझे इस पुण्य स्थान की सेवा का अवसर मिलता रहा है। आज फिर हम सब इस पवित्र तीर्थ के कायाकल्प के साक्षी बन रहे हैं।

    पीएम मोदी ने आज सोमनाथ में समुद्र दर्शन पथ, सोमनाथ प्रदर्शन गैलरी और जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप में जूना सोमनाथ मंदिर का लोकार्पण किया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने आज पार्वती माता मंदिर का शिलान्यास भी किया है।

    लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल अपनी उम्र की वजह से सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं रहते हैं। काफी लंबे वक्त से वह सक्रिय राजनीति से दूर हैं। लालकृष्ण आडवाणी की उम्र 93 साल है। हालांकि उनको कुछ विशेष मौकों पर देखा जाता है। लालकृष्ण आडवाणी की गिनती देश के कद्दावर नेताओं में होती है। वर्तमान में वह बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+