पासवान के बाद भाजपा की नजर इन नेताओं पर

उम्मीद की जा रही हैं कि पूर्वोत्तर के क द्दावर नेता पीए संगमा एक बार फिर एनडीए के साथ आ सकते हैं। पार्टी की ओर से कोशिशें जारी है। जबकि हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल को लेकर पार्टी में दुविधा कायम है।
Did You Know: पासवान ने 2005 के चुनाव में ओसामा के जरिए बटोरे थे वोट
पासवान के साथ हाथ मिलाकर भाजपा ने संदेश देने की कोशिश की है कि नरेंद्र मोदी अब राजनीतिक तौर पर ‘अछूत' नहीं रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लोजपा से गठबंधन के एक दिन बाद ही डीएमके ने भी मोदी के प्रति करुणा दिखाते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त करार दिया।
पासवान के साथ भाजपा उम्मीद है कि उनके पुराने सहयोगी अब एकबार फिर से एनजीए में वापसी करेंगे। भाजपा का मानना है कि लोकसभा चुनाव में 200 का आंकड़ा पार करते ही भाजपा को सहयोगियों की कमी नहीं रहेगी।
भाजपा की इसी उम्मीद का असर है कि उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह, कर्नाटक में वीएस येदियुरप्पा और गुजरात में केशुभाई पटेल भाजपा में लौट आए है। वहीं पार्टी का एक तबका चाहता है कि झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी भाजपा में लौट आएं।
Did You Know: लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने 2005 के चुनाव में ओसामा बिन लादेऩ की तरह दिखने वाले एक शख्स के जरिए खूब वोट बटोरे थे। मेराज ख़ालिद नूर नाम के इस शख्स ने ओसामा की वेशभूषा बनाकर मुस्लिम इलाकों में लोजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था।


Click it and Unblock the Notifications
