मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गेहूं सहित 6 रबी फसलों का MSP बढ़ाया
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। इसके तहत गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई।

गेहूं के एमएसपी नें 105 रुपए की बढ़ोतरी
कैबिनेट ने गेहूं के एमएसपी नें 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसका नया समर्थन मूल्य 1,840 रुपए होगा। इसी तरह चने का MSP भी 220 रुपए बढ़ाकर 4,620 रुपए कर दिया गया है। मसूर का 2018-19 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 225 रुपए बढ़कर 4,475 रुपए होगा। सरसों का भी MSP 200 रुपए बढ़कर 4200 रुपए हो गया है।

किसानों को 62 हजार 635 करोड़ रुपये का फायदा होगा
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। उसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को 62 हजार 635 करोड़ रुपये का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी में वृद्धि, किसानों की आमदनी बढ़ाने के हमारा संकल्प को दिखाता है।

2017-18 में प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,735 रुपये था
सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि के प्रस्तवा को हरी झंडी दी गई है। फसल वर्ष 2017-18 में प्रति क्विंटल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,735 रुपये था। मौजूदा फसल वर्ष में समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला कृषि लागत एवं कीमत आयोग (सीएसीपी) के सुझाव पर लिया गया है। यह किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत लाभ दिए जाने के सरकार के वादे के भी अनुरूप है।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications