केजरीवाल के बाद अब अन्ना बढ़ाएंगे सोनिया की टेंशन

anna hazare
नयी दिल्ली। विधानसभा चुनाव के बाद 4 राज्यों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की खस्ता हालत सबके सामने आ गई है, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के साथ हुआ उसने राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के माथे पर बल दिया। जहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था, वहीं आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराकर दिल्ली में खुद को दूसरे नबंर की पार्टी साबित कर ली।

आम आदमी पार्टी के हाथों से मिली हार ने सोनिया गांधी को सबक सिखा दी है। राहुल गांधी ने भी माना कि उन्हें आप से सीखने की जरुरत है। जहां केजरीवाल ने दिल्ली को कांग्रेस से छीनकर सोनिया का तनाव बढ़ा दिया तो वहीं अब अन्ना हजारे कांग्रेस सरकार के लिए मुसीबत बन गए है। अन्ना आज से अनशन पर बैठ रहे है। कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी से नाराज अन्ना जनलोकपाल के लिए आज से अपने गांव रालेगण सिद्दी में अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठने जा रहे है। सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह पर आश्वासन के बाद भी धोखा देने का अरोप लगाते हुए अन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार मुझे और जनता के साथ धोखा कर रही है।

ऐसे में अन्ना के इस अनशन से सोनिया का तनाव बढ़ना तय है। जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाटार का मुद्दा उठाकर केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार को उखाड़ फेंका ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले अन्ना का आंदोलन कांग्रेस के खिलाफ देश के मूड को और बिगाड़ सकता है। अन्ना ने दिल्ली के चुनाव नतीजों के दो दिन बाद ही अपना अनशन शुरु कर दिया है। देश का मूड वैसे ही कांग्रेस के खिलाफ लग रहा है। ऐसे में अन्ना का अनशन इस आग में घी डालना का काम कर सकता है। अन्ना का ये अनशन सोनिया के तनाव का कारण बन गया है। देखने वाली बात ये है कि अब सोनिया इससे कैसे निपटती है ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+