महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP को लग सकता है बड़ा झटका, 50 विधायक भाजपा के संपर्क में

नई दिल्ली। हाल ही में कर्नाटक में काफी सियासी उठापटक देखने को मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई और भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में नई सरकार का गठन किया है। कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भाजपा नेता और सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने बड़ा दावा किया है। गिरीश महाजन का दावा है कि कांग्रेस और एनसीपी के कम से कम 50 विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, इसी के चलते यहां भी सियासी उठापटक का दौर शुरू हो गया है।

girish mahajan

गिरीश महाजन का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एनसीपी के कई नेता पहले ही पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं भाजपा नेता के दावे से तकरीबन एक महीने पहले एनसीपी की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने कहा था कि वह भाजपा में शामिल होना चाहती हैं और क्योंकि एनसीपी का अब कोई भविष्य नहीं है। चित्रा ने कहा था कि तमाम विधायक अनुरोध कर रहे हैं कि वह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस लड़खड़ा रही है और अगगले कुछ हफ्तों में एनसीपी भी कमजोर हो जाएगी।

वहीं इन तमाम कयासों के बीज शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि भाजपा एनसीपी-कांग्रेस को हराने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग क र रही है। लेकिन महाजन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बता दें कि रविवार को शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर हमारे बीच आम सहमति बन गई है। जल्द ही सीटों के बंटवारे की बात को पूरा कर लिया जाएगा और विधानसभा क्षेत्रवार सीटों की सूचि को तैयार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+