महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में भी बन सकते हैं जम्मू जैसे हालात!

मुंबई। जम्मू कश्मीर, भारी बाढ़, तबाही, बरबादी और मौत के तांडव से राहत नहीं मिल पाई है तो इधर अन्य राज्यों में कुदरत के कहर की आशंकाएं उभर रही हैं। यह आशंका हमने नहीं मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगल कुछ दिनों में महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। यदि अगले कुछ दिनों में सतर्कता और तैयार नहीं रहे तो अन्य राज्यों में स्थिति बिगडऩे की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की चेतावनी गुजरात के लिए भी है। हालाकि अभी इस तरह की चेतावनी जम्मू कश्मीर के लिए नहीं है।

flood

अफर-तफरी

मौसम विभाग की ओर से अनुमान लगाने के बाद चारो तरफ अफरा तफरी जैसा माहौल है। राजनीतिक स्तर से लेकर सरकार में हलचल मची है। सरकार ने आशंकओं को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है भी मौसम विभाग ने केदारनाथ त्रासदी से पहले भी इसी तरह की चेतावनी दी थी। लेकिन उसको इसको नजर अंदाज किए जाने के बाद त्रासदी से निपटना मुश्किल हो गया था।

यहां भी है चेतावनी

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

वरिष्ठ पत्रकार ने की टिप्पणी

वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र मिश्र ने बाढ़ जैसे हालत पर अपनी टिप्पणी की है। फेसबुक से साभार उनकी टिप्पणी। - कल रात कश्मीर बाढ़ आपदा की ख़बरें देख रहा था. बेटा शब्द उन ख़बरों को देख दुखी हो रहा था और कहने लगा कि पिछले साल उत्तराखंड, अब जम्मू व कश्मीर, अगले साल क्या हिमाचल में बाढ़ आएगी? उसका कहना मुझे जायज इसलिए लग रहा है क्योंकि विकास के नियंताओं ने बिना परवाह किये जिस तरह पावर प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर मंजूरी दी है, वह ऐसे हादसों को ही जन्म देगी। मीडिया तो माता के जयकारों की चिंता में घुली जा रही है. क्या कीजियेगा अधिकांश मीडिया संस्थानों में मंदिर जो उग आने लगे हैं. विकास पुरुष पिछली यात्रा में वहां पावर प्रोजेक्ट की सम्भावनों पर बात कर आये थे, लेकिन ये अच्छा लगा की वे बगैर देर किये ही दौरा कर आये.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+