मानसून की पहली बारिश ने दिल्ली में मचाई तबाही, देखते ही देखते बह गई कई झुग्गियां, AAP सरकार की सफाई
नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून की पहली ही बारिश ने पोल खोल दी है। रविवार को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद सरकार के तमाम दावों की पोल खुल गई। बारिश बारिश में कई झुग्गियां और मकान बह गए। राजधानी के पॉश इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। मेन सड़क पानी से भर गया। दिल्ली सरकार की मॉनसून को लेकर सारी तैयारियां पहली ही बारिश में धुल गई।
Recommended Video

रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कनॉट प्लेस की मिंटो रोड पर जलभराव की समस्या के बीच एक टैंपों ट्राइवर की मौत हो गई। वहीं आईटीओ के नजदीक बसे अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण खूब तबाही मची। अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण नाले के तेज बहाव में कई झुग्गियां और मकान बह गए।
वहीं बीजेपी ने इस मसले पर केजरीवाल सरकार को घेरा तो सफाई देने खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामने आ गए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हों या एमसीडी की, सभी कोरोना के नियंत्रण में जुटी हुई है। कोरोना के कारण उन्हें कई कठिनाइयां आईं है। उन्होंने कहा कि ये वक्त एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाए एक दूसरे के साथ मिलकर समस्या से निजात पाने का है।
वहीं केजरीवाल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मीडिया के सामने आए और आम आदमी पार्टी की सरकार का बचाव किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की सभी ऐजेंसियां, पीडब्लूडी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम और फूड डिपार्टमेंट सभी मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मैनेंजमेंट का कुझछ हिस्सा कोरोना के नियंत्रण में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। मानसून में दिल्ली में भारी जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हालात पर नजरें बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications