Firing on Donald Trump: ट्रंप पर हमले के बाद आखिर क्यों लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को कर रहे सतर्क
Donald Trump: अमेरिका में जिस तरह से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ है उसके बाद ट्रंप के समर्थन में लोग खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं और इस हमले की निंदा कर रहे हैं।
हालांकि इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए हैं लेकिन उनके कान के पास से गोली निकली है, जिसकी वजह से वह जख्मी हुए हैं। अच्छी बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से ठीक हैं। इस बीच एक तबका सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सावधान कर रहा है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रंप पर हुए हमले के बाद कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई। पेन्सिल्वेनिया में आयोजित रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर कई राउंड फायर किए गए। गोली ट्रंप के कान से होकर गुजरी। संदिग्ध शूटर को मार गिराया गया है। इस हादसे में एक निर्दोष व्यक्ति की भी मौत हो गई है।
इस हमले के बाद सोशल मीडिया यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की अग्रिम बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी को लेकर कहा कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी ज्यादा सतर्करहने की जरूरत है। लेफ्टिस्ट काफी ज्यादा हताश हैं।
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद एफबीआई ने ट्रंप की रैली में बंदूकधारी की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है। एफबीआई ने अपने बयान में कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिस किसी के पास भी जांच से संबंधित कोई जानकारी है उसे हमारे साथ साझा कर सकता है।
गौर करने वाली बात है कि ट्रंप पर हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से मैं बहुत चिंतित हूं। इस हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।
Assassination attempt on Donald Trump!
Several gun shots were fired at him in a rally at Butler, Pennsylvania
Bullet grazed his upper part of ear
Suspected Shooter Dead.An innocent bystander was hit dead.
Congratulations "President" Trump!
Reason why PM .@narendramodi Ji… pic.twitter.com/aY5WG40Oxj
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) July 14, 2024












Click it and Unblock the Notifications