प्रत्यर्पण के बाद मुंबई की इस जेल में एक साथ रहेंगे नीरव मोदी और विजय माल्या

मुंबई। भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का अगर ब्रिटेन से प्रत्यपर्ण करके भारत लाया जाता है तो उसे मुंबई स्थित आर्थर रोड स्थित जेल की बैरक नंबर -12 में रखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मु्ताबिक इस बैरक में भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्य को भी रखे जाने की तैयारी है। बता दें कि भारतीय एजेंसियां इन दोनों को भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं।

after extradition Vijay Mallya and Nirav Modi will be together in Mumbai Arthur Road Jail

दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है। नीरव मोदी को लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लंदन कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। पिछले महीने नीरव मोदी ने जमानत की याचिका लगाई थी लेकिन यूके की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नीरव मोदी को इंग्लैंड की भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक हर मैजेस्टीज प्रिजेन वांर्डसवर्थ में रखा गया है।

दरअसल इस संबंध में गृह विभाग के अधिकारी ने कहा है कि पिछले हफ्ते जेल प्रशासन ने मोदी को यहां की बैरक में रखने और आर्थर रोड जेल की स्थिति और सुविधाओं की जानकारी राज्य के गृह विभाग को दी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जेल से जुड़ी जानकारी राज्य सरकार से मांगी थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और अन्य की जानकारी दी है।

इसी तरह से महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के सिलसिले में जेल से संबंधित जानकारी केंद्र सरकार को भेजी थी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र के मुताबिक अगर नीरव मोदी का प्रत्यर्पण हुआ तो उसे जेल के बैरक नंबर-12 के दो में से एख कमरे में रखा जाएगा। क्योंकि एक कमरे में वर्तमान में पहले से ही तीन कैदी हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि अगर नीरव मोदी और विजय माल्या का प्रत्यर्पण होता है तो उनको इसी बैरक नंबर -12 में रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- नई सरकार में पीएम मोदी का कॉरपोरेट अवतार, हर 3 महीने में देखेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+