डेंगू के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों पर स्वाइन फ्लू का खतरा
नई दिल्ली। डेंगू के कहर से दिल्ली में 20 लोगों की मौत हो गई। अब बारी है स्वाइन फ्लू की, जिसके लिये हर किसी को चौकन्ना रहना होगा। यह हम नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं। और हां, यह खतरा सिर्फ दिल्ली पर नहीं बल्कि देश के कई शहरों पर मंडरा रहा है।
पढ़ें- क्या होता है अगर समय से नहीं हुआ स्वाइन फ्लू का इलाज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में डेंगू के बाद अब एच1एन1 वायरस का खतरा बढ़ गया है। जब-जब तापमान गिरता है और सर्दी का मौसम आने वाला होता है, तब-तब एच1एन1 वायरस एक्टिव हो जाता है। ऐसे में दिल्लीवासियों समेत पूरे देश को सावधान रहने की जरूरत है।
डेंगू तो मच्छर के काटने से होता है, लेकिन स्वाइन फ्लू छूने से भी फैलता है। ऐसे में इसके फैलने की आशंका कहीं ज्यादा अधिक है। दवाइयां छिड़कने से डेंगू रुक सकता है स्वाइन फ्लू नहीं। बात इसके फैलने की करें तो दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसके फैलने की आशंका ज्यादा है। [स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं बचाव]
कौन-कौन लोग रहें ज्यादा सतर्क
- गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
- बुजुर्ग जो मधुमेह, किडनी समस्या, कैंसर आदि से जूझ रहे हैं।
- बच्चे जो मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं।
- वे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है।
यह वयरस छींकने, खांसने, छूने से भी फैलता है, इसलिये बीमार लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है। पिछली बार दिल्ली में 4,259 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आये थे, जिनमें 12 की मौत हो गई थी।
वहीं डेंगू की कोई वैक्सीन नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर साल 20 हजार लोग डेंगू से मरते हैं, जबकि 100 मिमिलयन लोग डेंगू के शिकार होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications