दिल्ली के रिजल्ट पर गौतम गंभीर का ट्वीट, कर दिया अपने अगले कदम का खुलासा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल की आंधी चली उसके सामने कोई दल टिक नहीं सका। एक तरफ जहां भाजपा को सिर्फ 8 सीटों पर जीत मिली है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल सकी। आम आदमी पार्टी ने यहां 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के लिए थोड़ी राहत देने वाली बात यह है कि पार्टी का यहां पर वोटबैंक बढ़ा है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी प्रदेश में भाजपा की हार के बाद इसे हार नहीं माना है।

हार मान लेने और हार जाने में फर्क
गौतम गंभीर ने ट्वीट करके भाजपा की हार पर कहा कि, हार जाने में और हार मान लेने में ज़मीन आसमान का फर्क है!हम हारे ज़रूर हैं लेकिन हमने हार नहीं मानी!हम दिल्ली को सक्षम बनाना चाहते हैं लाचार नहीं और उसके लिए हम दिन रात मेहनत करेंगे। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जो हमें 33 से 40% वोट तक ले आये! जय हिंद

मुफ्त की चीजों की वजह से हुई जीत
बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दिल्ली में भाजपा की हार की वजह आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त में दी गई चीजों को बताया था। जम्मू कश्मीर के बीजेपी चीफ रविंद्र रैना ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सुनाए गए 'हनुमान चालीसा' ने उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की है। वहीं जीत के बाद केजरीवाल ने कहा कि, यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहे।

केजरीवाल ने बताया देश की जीत
दिल्ली में आप की जीत पर केजरीवाल ने कहा कि, यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहे।

62.59 फीसदी वोटिंग
बता दें कि इस बार दिल्ली में कुल 62.59 फीसदी वोट हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना प्रतिशत को लेकर आंकड़े मतदान खत्म होने के तकरीबन 24 घंटे बाद जारी किए गए थे, जिसपर आम आदमी पार्टी की ओर से सवाल खड़ा किया गया था। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव संपन्न हुआ था। मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई थी। गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 14786382 वोटर हैं, जिसमे से पुरुष मतदताओं की संख्या 8105236 हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 6680277 है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 869 है। इस बार कुल 673 मतदाता मैदान में थे, जिसमे से 525 की जमानत जब्त हो गई। 2015 में कुल 67.12 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
हार जाने में और हार मान लेने में ज़मीन आसमान का फर्क है!हम हारे ज़रूर हैं लेकिन हमने हार नहीं मानी!हम दिल्ली को सक्षम बनाना चाहते हैं लाचार नहीं और उसके लिए हम दिन रात मेहनत करेंगे
मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जो हमें 33 से 40% वोट तक ले आये!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 11, 2020
जय हिंद
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों भाजपा को दिल्ली के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा












Click it and Unblock the Notifications